कुलपहाड़: पनवाड़ी में आलू का उचित मूल्य न मिलने पर किसान ने किया विरोध, सड़क पर फेंके आलू
जनपद के पनवाड़ी क्षेत्र से एक भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आलू का उचित दाम न मिलने से नाराज़ एक किसान ने अपनी मेहनत की पूरी फसल सड़क पर फेंक दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि किसान को मंडी में आलू का बेहद कम दाम मिल रहा था, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल है।