गोविंदगढ़: रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दहेज हत्या के 5000 के इनामी आरोपी को दबोचा, विवाहिता की मौत के बाद था फरार
रामगढ़ थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। शनिवार को दोपहर एक बजे थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने जानकारी दी।