बल्देवगढ़: प्रेमनगर में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
प्रेमनगर गांव में जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।दोनों पक्ष के लोग बल्देवगढ़ थाना पहुंचे हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है।