बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ वन विभाग ने कैलपुरा में अनुभूति शिविर का आयोजन किया
बल्देवगढ़ वन विभाग के द्वारा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कैलपुरा में अनुभूति कैंप आयोजित हुआ।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को वन का भ्रमण कराया गया।और चित्रकला, निबंध एवं अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।एवं प्राकृतिक वनस्पतियों के साथ अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।