रामपुर: बरेली गेट के निकट फोर व्हीलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाई घायल, ज़िला अस्पताल में उपचार के लिए पहुँचाया गया
Rampur, Rampur | Jan 3, 2025 घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। थाना गंज क्षेत्र के बवनपुरी निवासी राजू और नन्ने मोटरसाइकिल पर न्यायालय तारीख पर जा रहे थे। बरेली गेट की निकट फोर व्हीलर की टक्कर से घायल हो गए। राजू के ज्यादा चोटें आई हैं जबकि नन्ने के हल्की चोट आई है। जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।