रामपुर: ग्राम धावनी हसनपुर में ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की हुई मौत, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Jan 2, 2025 गुरुवार शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना केमरी क्षेत्र के ग्राम मनौना निवासी झम्मन का 22 वर्षीय पुत्र मुनीश कुमार बुधवार रात 10 दस बजे बाइक द्वारा नगर से गांव वापस जा रहा था। बताया जाता है कि केमरी रोड पर ग्राम धावनी हसनपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में शव का पीएम हुआ।