गुन्नौर: गांव बायभूड़ में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला, युवक ने एसडीएम से की शिकायत
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव बायभूड़ निवासी यशपाल ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गांव में स्थित पंचायत भवन के समीप गाटा संख्या 365 की भूमि ग्राम समाज की है।आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में पहले भी ऑनलाइन के माध्यम और संबंधित अधिकारियों से शिकायत।