अशोक नगर: 15 अगस्त तक मछली पकड़ना बना अपराध, उल्लंघन पर हो सकती है जेल और लग सकता है हजारों रुपए जुर्माना
अशोकनगर में वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को सुबह 11 बजे बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर साकेत मालवीय ने 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक सभी नदियों और जलाशयों में मत्स्याखेट पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में मछली पकड़ने के साथ-साथ मछली के क्रय-विक्रय और परिवहन पर भी रोक रहेगी।