मुशहरी: भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक संपन्न
भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित अंबेडकर उपवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माल्यार्पण करने वालों में तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, ज