बड़ी सादड़ी कृषि उपज मंडी में 18 से 20 अप्रैल तक तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश साप्ताहिक छुट्टी शनिवार-रविवार और अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में रहेगा। इस दौरान मंडी में सभी प्रकार के व्यापारिक कार्य पूर्णतः बंद रहेंगे। मंडी सचिव मोहित रावल ने बताया कि अवकाश के बाद 21 अप्रैल को मंडी नियमित समय पर खुलेगी।