गुरुग्राम: जिले में 6 मनचलों के खिलाफ कार्रवाई, सबक सिखाया गया
6 मनचलो अशोक, तरुण,मयंक,अश्वनी,राजकुमार व गंगेश को इफ़को चौक गुरुग्राम से काबू करके उनके खिलाफ नियमानुसार निवारक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा काबू किए गए उपरोक्त मनचलों के परिजनों को बुलाया गया। मनचलों के परिजनों की उपस्थिति में उनसे लिखित में माफीनामा लिया गया। व भविष्य में इस प्रकार की कोई गतिविधि ना करने की चेतवानी देकर परिजनों के हवाले किया गया।