बाड़मेर: बिजली बिल जमा कराने व राजस्व वसूली के लिए अवकाश के दिन भी खुले रहेंगे जिले के सभी सहायक अभियंता कार्यालयों के कैश काउंटर
Barmer, Barmer | Mar 7, 2024 बाड़मेर जोधपुर विद्युत वितरण निगम के आदेशानुसार बकाया राजस्व वसूली एवं उपभोक्ताओं को विद्युत बिल जमा कराने की सुविधा के लिए आगामी 3 दिन अवकाश के दिन भी सभी सहायक अभियंता कार्यालयों के कैश काउंटर खुले रहेंगे। जोधपुर डिस्कॉम बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अशोक मीना ने बताया कि अधिक से अधिक राजस्व संग्रहण एवं उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अवकाश के दिन को भी कैश काउंटर खुले रहेंगे।