जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जाजम पर बैठकर समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए।