हुज़ूर: भोपाल में डेढ़ लाख की अवैध सामग्री के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jul 18, 2026 भोपाल की टीलाजमालपुरा पुलिस ने शनिवार सुबह कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 9 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।