रफीगंज: रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में मां ने अपने दो शराबी पुत्रों को भेजवाया जेल
रफीगंज थाना क्षेत्र के राजा बिगहा में घरेलू विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां मां की शिकायत पर पुलिस ने शराब के नशे में धुत दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दौलती देवी ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि उनके पुत्र अरुण दास और जितेंद्र दास अक्सर शराब पीकर घर में हंगामा करते हैं। शुक्रवार रात्रि 8:30 में थाना अध्यक्ष ने बताया किFIR की गई है।