सकलडीहा: तेंदुई गांव में विवाहिता की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप, दो माह की प्रेग्नेंट थी, गांव में ही की थी प्रेम विवाह
सकलडीहा के तेंदुई में संदिग्ध हालात में विवाहिता प्रेमा चौहान (22) की मौत हो गई। वह दो माह की गर्भवती थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। छह माह पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। तबीयत बिगड़ने पर वाराणसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू की। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।