ज़मानिया: गाजीपुर में 3 अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, 700 से ज्यादा फर्जी खातों से 67 करोड़ की ठगी का खुलासा
गाजीपुर जिले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देशभर में सैकड़ों म्यूल (फर्जी) बैंक खाते खुलवाकर उन्हें टेलीग्राम पर संचालित “क्राउन पे” नामक नेटवर्क को बेचते थे और उन्हीं खातों के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम देते थे।