अशोक नगर: सेमर खेड़ी गांव में साले ने जीजा के सिर में लाठी मारी, घायल जिला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर जिले के सेमर खेड़ी गांव में साले ने जीजा के सिर में लाठी मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सेमर खेड़ी निवासी बृजेश पुत्र जीवन लाल अहिरवार उम्र 28 वर्ष के सिर में शुक्रवार को शाम 5:00 बजे उसके साले चाली राजा अहिरवार ने लाठी मार दी। घायल के परिजनों ने बताया कि बृजेश का साला अपनी बहन को लेने आया था जब ले जाने से मना किया।