बैतूल: कोसमी निवासी महिला ने पति द्वारा बार-बार चरित्र पर संदेह करने पर ज़हरीले पदार्थ का किया सेवन, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Betul, Betul | Jun 9, 2024 मामला बैतूल ब्लाक के अंतर्गत आने वाले कोसमी गांव का है।जहां रविवार को एक महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया था। जिसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती किया गया है।महिला से मिली जानकारी के अनुसार उसका पति बार बार उसके चरित्र पर संदेह करता था ।इसी बात से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ पी लिया।