बैतूल: महदगांव के किसानों ने खेड़ी पुलिस को सौपा ज्ञापन
आधा सैकड़ा किसानो का हो चुका है केबल चोरी
Betul, Betul | Jun 9, 2024 बैतूल कोतवाली क्षेत्र के महद गांव में विगत एक माह से किसानों के खेत में बोरवेल से अज्ञात चोरों के द्वारा केबल चोरी किया जा रहा है।लगातार शिकायत के बावजूद भी चोरों का पता नही चल पा रहा है। इसी को लेकर रविवार को। महदगांव के किसानों ने पुलिस चौकी खेड़ी में आवेदन पत्र देकर बतलाया की अब तक आधा सैकड़ा किसानो के खेत से केबल चोरी हो चुका है।