स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश एवं प्रदेश में तिरंगा उत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले में भी तिरंगा उत्सव के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह सहित जिले के समस्त विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सामूहिक रूप से फोटो खिंचवाकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प भी लिया। तिरंगा उत्सव के माध्यम से जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला।
#chhattisgarh #mcbdistrict