डुमरांव: डुमरांव के वार्ड 12 में सड़क निर्माण में अनियमितता की पुष्टि, तत्कालीन ईओ और जेई के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा
Dumraon, Buxar | May 25, 2026 डुमरांव अनुमंडल में नगर परिषद के कार्यों में गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने जांच के बाद नगर परिषद के तत्कालीन कनीय अभियंता अंजनी कुमार और तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।