विदिशा नगर: विदिशा जिले मे कक्षा 5-8 की वर्ष 2022-23 और2023-24 की राज्य शिक्षा केंद्र से नही मिली अंकसूचि,गुरूवार को DEO ने स्वीकारा
विदिशा जिले में वर्ष 2022-23 और 2023 24 के कक्षा 5-8 की अंक सूची स्कूलों को अब तक राज्य शिक्षा केंद्र से जारी नहीं की गई है। गुरुवार को डीईओ राम ठाकुर ने इस बात को स्वीकारा। जल्द ही मार्कशीट आने की बात कही। वहीं निजी स्कूल शिक्षक संघ ने संबंध में पहले भी कई बार शिकायत की थी। संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि पालक और विद्यार्थियों के साथ स्कूल भी परेशान हैं।