विदिशा नगर: मनोरा रथयात्रा में 6 से 8 जुलाई तक श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु लगेगा 250 का सुरक्षा बल, SP कार्यालय में SP ने दी जानकारी
गुरुवार शाम को एसपी दीपक शुक्ला ने अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया कि विदिशा जिले के बड़े आयोजनों में शुमार मनोर रथयात्रा और मेले में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला 6 जुलाई से प्रारंभ होगा। तभी से 8 जुलाई तक 250 से ज्यादा का पुलिस बल यहां तैनात किया जाएगा। जिसमें विदिशा जिले के साथ-साथ बाहर से भी बल बुलाया जा रहा है।