वारिसनगर: मथुरापुर थाना पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
मथुरापुर थाना की पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर मंगलवार दिन के 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के केलहुआरा गांव निवासी अमरनाथ पासवान के पुत्र सोनू कुमार पासवान के रूप में हुई है। मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि एएसआई विनोद कुमार सिंह के द्वारा मथुरापुर पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया है।