पीरो: फतेपुर में घर में घुसकर मारपीट और चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा
Piro, Bhojpur | Apr 8, 2026 फतेहपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट और चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बुधवार की शाम करीब 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा गया। बताया जाता है कि फतेहपुर गांव निवासी सुनील कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी।