भीलवाड़ा: बेनीवाल की सुरक्षा घटाने पर भड़की रालोपा, भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट पर भजनलाल सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, लगाए सरकार विरोधी नारे
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) जिला इकाई भीलवाड़ा के बैनर तले शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नागौर सांसद एवं रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा में कटौती किए जाने के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए सांसद बेनीवाल को पुनः जेड प्लस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की