संडीला: सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो डालना पड़ा महंगा, कछौना पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ किया गिरफ्तार
Sandila, Hardoi | Apr 13, 2026 पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कछौना पुलिस द्वारा कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अवैध शस्त्र का प्रदर्शन करने वाले अभियुक्त की तलाश के दौरान अभियुक्त अक्षय निवासी ग्राम कीरतपुर कूड़ा थाना कछौना को गिरफ्तार किया।