शाहपुरा: राजस्थान की 23 लाख बेटियों को मिल रही आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
राजस्थान पुलिस और शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 से 12 की 23 लाख 32 हजार बेटियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देने के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है। 11,701 शिक्षकों को प्रशिक्षित कर 36,765 स्कूलों में यह ट्रेनिंग पहुंचाई जाएगी। इस कार्यक्रम में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और आपातकालीन सेवाओं का भी प्रशिक्षण शामिल है।