बांका: सांसद ने 15 जून तक धौनी स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव का आश्वासन दिया
Banka, Banka | May 30, 2026 धौनी रेलवे स्टेशन पर कविगुरु एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को लेकर शनिवार की दोपहर एक बजे धौनी रेलवे संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में सांसद गिरधारी यादव से मुलाकात की। इस दौरान समिति अध्यक्ष सिकंदर यादव, जीवन प्रसाद सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।