अर्की: अर्की में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में जिला निर्वाचन विभाग सोलन ने स्वीप अभियान के तहत समझाया मतदान का महत्व.
Arki, Solan | Apr 13, 2024 अर्की में अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में जिला निर्वाचन विभाग सोलन ने स्वीप कार्यक्रम के तहत फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। शुक्रवार दोपहर आयोजित इस कार्यक्रम में फैक्ट्री के श्रमिकों, कामगारों तथा अन्य कर्मचारियों को आने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।