संपतचक: मुख्य पार्षद ने किया यात्री शेड का उद्घाटन, अवर निबंधन कार्यालय सह अंचल परिसर को मिली नई सुविधा
अवर निबंधन कार्यालय सह अंचल परिसर संपतचक में आमजन की सुविधा के लिए निर्मित यात्री सेड का सोमवार को संपतचक मुख्य पार्षद अमित कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं आम नागरिक उपस्थित थे। मुख्य पार्षद ने कहा यह सेड आम लोगों को बारिश और धूप से राहत देगा और उनके लिए बैठने की एक बेहतर सुविधा सुनिश्चित करेगा।