बक्सर: बक्सर में ट्रांसफार्मर बदलने में 20-30 दिन की देरी, सांसद सुधाकर सिंह ने सीएम को लिखा पत्र
Buxar, Buxar | Jul 31, 2026 बक्सर लोकसभा क्षेत्र में बिजली विभाग की सुस्ती किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। धान की बुआई और सिंचाई के अहम समय में खराब कृषि ट्रांसफार्मरों को बदलने में 20 से 30 दिन लग रहे हैं, जिससे खेतों में फसलें सूखने लगी हैं। इस स्थिति को गंभीर मानते हुए सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।