रामपुर मनिहारन: गांव भाँकला में मां बसंती देवी का प्रसिद्ध मंदिर, आषाढ़ माह में लगता है मेला, दूर-दराज से पहुंचते श्रद्धालु
रामपुर मनिहारान के न्याय पंचायत भांकला गांव में स्थित मां बसंती देवी मंदिर अपनी प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है। यह मंदिर दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। आषाढ़ माह में, विशेषकर हर सोमवार और गुरुवार को, यहां एक विशेष मेला आयोजित होता है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता बसंती देवी की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।