कैरो: लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत बोले मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन पत्र को खारिज किए जाने का मामला राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। इस मुद्दे पर गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए निर्णय को लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया और चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए।