रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र स्थित राधा सिनेमा में BJP जिला अध्यक्ष के संग 250 से अधिक पदाधिकारियों ने 'दि साबरमती' फिल्म देखी
Rampur, Rampur | Nov 21, 2024 गुरुवार को दोपहर 3:40 पर फ़िल्म देखी गई। भारतीय जनता पार्टी संगठन की ओर से जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के आवाहन पर पूरे जनपद के पदाधिकारी राधा सिनेमा में एकत्रित हुए। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित राधा सिनेमा में भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू के नेतृत्व में 250 से अधिक पदाधिकारियों ने दी साबरमती रिपोर्ट फ़िल्म देखी।