सतगावां: सतगावां थाना क्षेत्र के समलडीह गोहाल के समीप ई- रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटने से दो लोग घायल सदर रेफर
सतगावां। थाना क्षेत्र के समलडीह गोहाल के समीप बुधवार को ई रिक्शा के पलटने से पति पत्नी घायल हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शिवपुर निवासी 50 वर्षीय फिरोज अहमद पिता मो० इदरीस तथा 45 वर्षीय पत्नी सहाना खातून दोनों बासोडीह बाजार से ब्लड जाँच कराकर ई रिक्शा से वापस अपने गांव शिवपुर लौट रहे थे।