साहिबगंज: रामनवमी पर्व को लेकर उपायुक्त, SP, SDO व अन्य अधिकारियों ने फ्लैग मार्च करते हुए शहर के विभिन्न रूटों का किया निरीक्षण
जिले में रामनवमी पर्व पर निकलने वाले जुलूस को लेकर शहर में विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु गुरुवार को उपायुक्त हेमंत सती, एसपी कुमार गौरव, एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार व अन्य अधिकारियों ने भारी संख्या में पुलिस जवानों को साथ लेकर शहर के विभिन्न रूटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की।