साहिबगंज: उपायुक्त कार्यालय कक्ष में डीसी ने आयुष्मान भारत योजना के तहत विगत 3 वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की आयोजित
उपायुक्त कार्यालय कक्ष में डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत विगत 3 वर्षों में किए गए सभी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों से आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रखंड स्तर पर योजना से कैसे क्लेम को बढ़ाया जाए व ज्यादा से ज्यादा अस्पताल हित में राजस्व बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई।