साहिबगंज: रिफ्यूजी कॉलोनी के पास बाइक सवार युवक ने SDO कोठी निवासी एक व्यक्ति को मारी टक्कर, घायल का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी के पास बाइक सवार युवक ने SDO कोठी निवासी एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर घायल व्यक्ति ने बताया कि एक सांड बाइक सवार युवक को दौड़ा रहा था, जिससे बचने के लिए बाइक सवार युवक भाग रहा था। इसी दौरान ये हादसा हो गया।