साहिबगंज: सदर अस्पताल परिसर में मासिक दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का हुआ आयोजन, 84 मरीजों की हुई जांच
सदर अस्पताल परिसर में गुरूवार को मासिक दिव्यांग मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर के इलाकों से आए 84 मरीजों की जांच पड़ताल की गई। दिव्यांग मेडिकल बोर्ड में चिकित्सक के रूप में डॉक्टर सचिन कुमार गुप्ता हड्डी रोग, डॉक्टर सत्य प्रकाश ईएनटी विशेषज्ञ, डॉक्टर शाहवाज हुसैन नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अनिमेष नोवेल कुजूर मनोचिकित्सक ने जांच की।