साहिबगंज: रामनवमी सह चैती दुर्गा पूजा को लेकर साहिबगंज में एसडीओ ने चैती दुर्गा मंदिर पहुंचकर किए माता रानी के दर्शन
शहर में रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर बीते बुधवार की रात एसडीओ अंगार नाथ स्वर्णकार चैती दुर्गा मंदिर पहुंचे, जहां माता रानी के दर्शन किए। साथ ही आसपास में विधि व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीओ ने पूजा कमेटी के सदस्यों से बात करते हुए कई दिशा निर्देश दिए।