जतारा: बमहोरी:तेज रफ्तार बस का कहर: युवक की दर्दनाक मौत
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बमहोरी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक बस की टक्कर से युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सोना कंपनी की बस से हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।