जहानाबाद: कारगिल चौक पर बहुजन समाज पार्टी का धरना, गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग
देश के गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब के ऊपर दिए गए बयान के बाद से राजनीति गर्म है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी के द्वारा शहर में एक विरोध मार्च निकाला गया साथ ही कारगिल चौक के समक्ष एक दिवसीय धरना भी दिया गया। बसपा जिला अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि सदन में देश के गृह मंत्री अमित शाह को अब शर्म के कारण इस्तीफा दे देना चाहिए।