जहानाबाद: जिला उपभोक्ता आयोग में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे जिला उपभोक्ता आयोग में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के मौके पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एडीएम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में लोगों को जागरूक होने की काफी ज्यादा जरूरत है।