जहानाबाद: बाबा साहब के खिलाफ बयान पर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकाली। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर बाबा भीमराव अंबेडकर जी के लिए जो बातें देश के गृह मंत्री अमित शाह ने की है उसका हम सभी निंदा करते हैं और इसका पुरजोर विरोध करते हैं।