जहानाबाद: जिला पशु शल्य चिकित्सालय में पशु बांझपन निवारण शिविर का किया गया आयोजन, जिला पशुपालन पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
मंगलवार की दोपहर 2 बजे जिला पशु शल्य चिकित्सालय में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिला पशुपालन पदाधिकारी ने किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि बिहार सरकार की आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय दो राज्य स्कीम अंतर्गत पशु बांझपन निवारण शिविर आयोजन किया गया है और कई पशुपालकों को बुलाकर यहां जानकारियां दी गई।