गुना: पीपरोदा खुर्द में खनिज नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, कलेक्टर ने दो पत्थर खदानों के उत्खनन पट्टे किए निरस्त
Guna, Guna | Jul 10, 2026 गुना में खनिज नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर ने सख्त कार्यवाही की। 10 जुलाई सुबह दी जानकारी में कलेक्टर ने पीपरोदा खुर्द में खनिज नियमों के उल्लंघन पर पट्टाधारक राकेश शर्मा नयागांव ग्वालियर और मृदुल शर्मा सदर बाजार कैंट गुना को नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर 9 जुलाई देर शाम आदेश जारी कर दो पत्थर उत्खनन पट्टे निरस्त कर जमा राशि को राजसात करने के आदेश दिए है।