बिहारीगंज: बिहारीगंज को मिला नया थाना अध्यक्ष, लवकुश कुमार ने संभाली कमान
पुलिस विभाग के प्रशासनिक फेरबदल के तहत लवकुश कुमार को बिहारीगंज थाना अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले वे गम्हरिया थाना में पदस्थापित थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उनकी नियुक्ति से बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है।