कांके: जेपीएससी समेत भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी: मोराबादी के बापू वाटिका में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह
Kanke, Ranchi | Jul 25, 2026 मोराबादी स्थित बापू वाटिका में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से जेपीएससी समेत विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू हो गया है। इस मौके पर JLKM के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों और पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भरोसा कमजोर हुआ है।